दुर्ग में युवक की ईंट-पत्थरों से मारकर हत्या , पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की प्री प्लानिंग की गयी थी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग क्षेत्र में कुछ लोगों ने लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के चलते युवक की हत्या कर दी. आरोपियों ने प्री प्लानिंग के तहत देर शाम एक युवक को रेलवे क्रॉसिंग के पास रोका|



फिर उन्होंने उस पर ईंट-पत्थरों से इतनी बेरहमी से हमला किया कि उसकी मौत हो गई. दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुटी है|

दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना रविवार देर शाम बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। यहां बेलदार पारा हनुमान मंदिर के पास बघेरा निवासी रॉकी देशमुख (24) की पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ आरोपियों ने हत्या कर दी। 

आरोपियों ने पहले रॉकी को रोका और बात करने के बहाने उससे विवाद शुरू कर दिया | इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज की और उसे मौत के घाट उतार दिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut