मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम सरिता और उसके पुरुष मित्र का नाम रवि ठाकुर बताया जा रहा है। अशोक नगर के बहुमंजिला बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर के कमरे में दोनों की लाश घर से आपत्तिजनक अवस्था में पुलिस ने बरामद की है।
फिलहाल हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।इधर एफएसल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतक रवि की सरवटे पर एक होटल भी बताई जा रही है। महिला पहले से शादीशुदा बताई जा रही है, वहीं उसका पति का नाम ऋषि है, जो ड्राइवर का काम करता है।
ऐसे में अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि दोनों मृतक महिला और पुरुष का प्रेम प्रसंग चल रहा होगा, हत्या की भी यही वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

