भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :सांसदों की सदस्यता निलंबित करने को लेकर देशभर में कांग्रेसी मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में जिला 33 के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है |
राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक स्थित सुभाष स्टेडियम के बाहर कांग्रेस नेताओं ने दिनभर प्रदर्शन भी किया |
रैली में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और रायपुर मेयर गिरीश दुबे समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के भी जल्द ही रैली में शामिल होने की उम्मीद है।
संसद की अवमानना के आरोप में गुरुवार को सांसद नकुल नाथ, डीके सुरेश और दीपक बाईजी को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया. इससे निलंबित सदस्यों की संख्या 146 हो गई है। इनमें से लगभग 100 लोकसभा सांसद है | https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|

