छ.ग के कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, दिवंगत नेता पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी थे......

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर क्षेत्र से अहम खबर आ रही है. यहां एक कांग्रेस नेता ने आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम सुरेश अग्रवाल है. सुरेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के भी करीबी थे, इसलिए सुरेश अग्रवाल की मौत की खबर के बाद वे खुद अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी|



बताया गया कि सुरेश अग्रवाल कल ही पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के साथ मुलाक़ात किये थे | इसके बाद वह उठकर घर गया और फांसी लगा ली। 

मिडिया से जानकारी के अनुसार, उन्होंने यशोधरा नामक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा हुआ था। कल उनकी दूसरी पत्नी यशोधरा सुरेश अग्रवाल की दुकान पर भी आई थीं. स्टोर में उनके बीच तीखी बहस हुई. पुलिस इसी दृष्टिकोण से मामले की जांच में जुट गयी है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut