भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांग्रेस की हार पर दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक से पहले पूर्व सांसद बृहस्पत सिंह ने राजधानी रायपुर में बड़ा बम फोड़ दिया है । उन्होंने राज्य की प्रभारी सैलजा पर बड़े नेताओं के साथ सांठगांठ कर उनके हाथो बिकने का आरोप लगाया है|
व राहुल गांधी से राज्य प्रभारी सैलजा को तत्काल हटाने की मांग की। चुनाव के बाद पहली बार रायपुर दौरे पर पहुंचे बृहस्पत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कई तीखे मुद्दे उठाए| उन्होंने भाजपा के सत्ता में आने का क्रेडिट सीधे तौर पर उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह को दिया और कहा मेरा बीजेपी से अनुरोध है कि उन्हें राज्यपाल बनाया जाए|
सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शक्तिशाली नेता अहंकारी होते जा रहे हैं। जब कांग्रेस पीएम पर हमला साध रही थी उस वक्त उप मुख्यमंत्री मंच से पीएम के काम की तारीफ कर रहे थे" ऐसी स्थिति में कांग्रेस के लोग और सदस्य कैसे समर्थन कर सकते हैं?
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
पूरी पार्टी ने आगे कहा कि उसने 36 वादे पूरे किये हैं जबकि उप मंत्री बार बार यही कहे जा रहे थे की उसने 12 वादे पूरे किये हैं| साथ ही यह भी कहा की यदि हम टी.एस.सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाते तो कांग्रेस का भी वही हाल होता जो 5 वर्ष पूर्व रमन सरकार की वजह से भाजपा की हुई, हम भी केवल 15 में सिमट जाते।

