दुर्ग में कोरोना का पहला संदिग्ध मरीज मिला , मुंबई से वापस लौटा था युवक , क्वारेंटाइन किया गया.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 149 दिन में पहली बार जिले में कोरोना वायरस (रैपिड एंटीजन में पॉजिटिव) का संदिग्ध मरीज पाया गया है | मरीज मुंबई से लौटा था. सर्दी-खांसी के अलावा उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।



उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है और उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम 23 दिसंबर को नमूनों पर पुष्टिकरण परीक्षण करेगी। हम आपको बता दें कि इस क्षेत्र में आखिरी कोरोना मरीज 25 जुलाई, 2023 को पाया गया था।

संदिग्ध मरीज दुर्ग का रहने वाला है. आरटीपीसीआर विश्लेषण के बाद ही स्थिति निर्धारित की जाएगी। बता दे की 25 मार्च 2020  में खुर्सीपार रहवासी  एक युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी| 

वह सऊदी अरब से लौटा था। तब से, जिले में 120,753 मामलों की पहचान की गई है।  शुक्रवार को मिले संदिग्ध मरीज से भी लगातार पूछताछ की जा रही है | उसके हेल्थ सहित ट्रेवल हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut