भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता लगातार भूपेश बघेल पर निशाना साध रहे है| पहले अमरजीत भगत और अब जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को पांच साल से पद में रहकर भी अधिकार नहीं दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो गई. राज्य के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तंज कसते हुए कहा कि उनके पांच साल के शासन के दौरान सत्ता का केंद्रीकरण कर दिया गया है और मंत्रियों को शक्तियां नहीं दी गई हैं।
चुनाव हारने वाले अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार 2018 में प्राप्त जनादेश को पूरा करने में विफल रही है। अग्रवाल , बघेल के नेतृत्व वाले नौ कैबिनेट मंत्रियों में से एक हैं जो हाल के चुनावों में हार गए थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90 में से 54 सीटों के साथ सत्ता में लौट आई। इस बीच, 2018 में राज्य में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।

