देश में बढ़ रहे है कोरोना के मामले , पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना अलर्ट जारी...............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी दिखाई पद रही है |इसी कड़ी में बुधवार को JN.1 वैरिएंट के 21 मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा 19 मामले गोवा से सामने आए। एक मामला केरल से और एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए। यह 21 मई के बाद से प्रतिदिन संक्रमण की सबसे अधिक संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2311 हो गई है। केरल में 292 नए कोरोना मामले सामने आए और जिनमे तीन मरीजों की मौत हो चुकी है| केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 2041 हो गई है। 

भारतीय राज्य जिन्होंने कोरोनोवायरस अलर्ट घोषित किया है वे विशेष सावधानी बरत रहे हैं उनमें केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र शामिल हैं।

नए JN.1 वैरिएंट के कारण स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर हैं। वैज्ञानिक इस स्ट्रेन का बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं। डॉ. वी.के. पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग, के मुताबिक देश भर में अब तक जेएन.1 सबवेरिएंट के कुल 21 मामलों की पहचान की गई है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) जीनोम पर काम कर रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut