पति के बड़े भाई ने किया भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म , पेशे से शिक्षक है आरोपी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। वहां घर पर अकेली महिला के साथ पति के रिश्ते में बड़े भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



सभी पेंड्रा थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। पीड़िता ने 12 दिसंबर को पेंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर पर अकेली थी तभी उसके पति के बड़े भाई विपत राम चौधरी (45), पतगंगवा चौधरी ने घर में घुसकर पतगंगवा निवासी के साथ जोर जबरदस्ती दुष्कर्म किया| जानकारी के मुताबिक़ आरोपी पेशे से शिक्षक है| शिकायत  मिलने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और जांच शुरू की।

पेंड्रा थाना प्रभारी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस ने  तेरसू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है व मामले में आगे कार्यवाही की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut