डेढ़ साल के बच्चे को स्कूल वेन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग , पिथौरा के सेवईयां कला इलाके में रहने वाले एक बच्चे को प्राइवेट स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप, बच्चे की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। तभी ये हादसा हो गया. घटना के बाद बच्चे के परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही मासूम बच्चे की मौत हो गई|



पुलिस के मुताबिक घटना आज दोपहर करीब दो बजे की है. प्रतिभा स्कूल पिथौरा की स्कूल वैन बच्चों को छोड़ने सेवईयां कला गई थी। इस समय सेवइयां कला निवासी कुलेश्वर निषाद का डेढ़ वर्षीय पुत्र चहल घर ​​के पास खेल रहा था। तभी वह तेज गति से आ रही एक स्कूल वेंन ने उसे टक्कर मार दी | हादसे के बाद चालक वेन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

इधर, मासूम के गुस्साये परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम बच्चे और उसके परिवार को अस्पताल ले गई। 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. एएसआई लक्ष्मण साहू ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि घटना के बाद से फरार चालक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut