भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर क्षेत्र के कुकड़ाझोर गांव में एक किसान ने अपने ही खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली | बताया जा रहा है की किसान को 1 लाख 24 हजार लिए गए कर्ज वसूली का नोटिस मिला था | इस बार किसान के 9 एकड़ में केवल 75 बोरी ही धान हुआ था | फसल ख़राब होने की वजह से उपज कम हुई जिसके कारण किसान द्वारा आत्महत्या कर लिया गया | बताया जा रहा है की कुछ ही दिनों में किसान के बेटे की शादी थी |
मृतक के बेटे के द्वारा सरकार से कर्ज माफ़ी का अनुरोध किया जा रहा है |
इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने शायराना अंदाज में सोशल मीडिया पर लिखा, ''फिर वही वक्त वापस आ गया है, किसानों की चीख-पुकार की आवाज वापस आ गई है.''
हालाँकि कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि उक्त किसान के नाम पर कोई ऋण नहीं है। ऋण मृत व्यक्ति के उस रिश्तेदार के नाम पर पंजीकृत है जिसे नोटिस भेजा गया था। पुलिस द्ववारा मामले की जाँच की जा रही है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

