भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज जिले में परिवहन व्यवस्था को सरल, सहज एवं सुरक्षित बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशों का पालन करते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना वर्दी धारण किये बस एवं ऑटो चालान करने वाले कुल 36 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को कड़ी सजा देने की चेतावनी दी.
आज दुर्ग, पावरहाउस और भिलाई क्षेत्र में बिना वर्दी के बस और कार चलाने वाले 36 चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गयी | दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह कार्रवाई जारी है |

