रामनगर में युवक व उसके दोस्त पर पुरानी रंजिश को लेकर कटर से हमला , सिर, कान और माथे पर आयी चोट, मामला दर्ज........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वैशालीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर मैत्री निकेतन बाड़ी के पास पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर दुसरे आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कटर से हमला कर दिया और साथ ही युवक को बचाने आये उसके दोस्त पर भी हमला कर दिया | 

कल देर शाम हुई इस घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने धारा 294, 323, 324, 34 और 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैशाली नगर थाने के ASI राजेशमणि सिंह ने बताया की स्थानीय निवासी दुष्यंत सिन्हा (18) कल रात मैत्री निकेतन बाड़ी के पास बैठा था, तभी आरोपी आलम अपने दोस्तों के साथ आया

और कथित तौर पर पुरानी दुश्मनी को लेकर उसे ताने मारने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जब दुष्यन्त ने मना किया तो उसने दुष्यन्त को अपने हाथों और मुक्कों से पीटते हुए अपने हाथ में लिए तेज चाकू से उसके सिर और गाल पर वार कर दिया। 

जब संजय राजपूत ने यह देखा और बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। दुष्यन्त को सिर, कान और माथे पर चोटें आईं, जबकि संजय को नाक और दाहिने हाथ के पास चोटें आईं। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है |                                                                                                                   https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut