दर्दनाक - पेड़ की डंगाल काट रहे वृद्ध का सिर हुआ धड़ से अलग मौके पर मौत.............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भानुप्रतापपुर , पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा वृद्ध लकड़ी सहित जमीन पर गिर पड़ा। डंगाल के प्रहार से उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वृद्ध की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोहत्तर थाना क्षेत्र के गुलालबोड़ी गांव की बताई जा रही है|

बता दें कि पारसनाथ क्वाची ने अपने खेत में लगे एक बड़े पेड़ को काट रहा था | इसी दौरान हादसा हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि डंगाल सहित वृद्ध गिर गया और डंगाल के भारीपन की वजह से उसका सिर डंगाल के नीचे आ कर कट गया| घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुशील पटेल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. शव को PM करवाने के लिए दुर्गूकोंदल भेजा गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut