भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में विधायक देवेन्द्र यादव की जीत के जश्न के दौरान एक युवक ने कांग्रेस नेता पर चाकू से हमला कर दिया. युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है| पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है|
मामला दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी का है। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होने के बाद वैशाली नगर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पलाश लिमेश जेवरा सिरसा इलाके में एक ढाबे पर खाना खाने गए. वहां उसके दोस्त भी थे.
ढाबे में खाने के दौरान पलाश ने अपने दोस्तों के साथ विधानसभा चुनाव में देवेंद्र यादव की जीत का जश्न के साथ उसी बारे में बातचीत कर रहे था |वह पूरे समय भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करते हुए हंस रहा था । उनकी हंसी और बार-बार चुनाव संबंधी घटनाओं की चर्चा से वहां बैठे विक्की सिंह को बहुत बुरा लगा|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
उन्होंने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने को कहा. जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वह उनसे झगड़ने लगा. यह देखकर पलाश की उससे बहस हो गई। इसी बीच विक्की सिंह ने पलाश के पेट में चाकू से कई वार कर दिये. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी युवक विक्की सिंह वह से फरार हो गया |

