भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुजरात के कांग्रेस के नेता हितेंद्र पीठडीया को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे के नाम पर फर्जी व अश्लील वीडियो सोशल मिडिया में फैलाने व पुजारी के छवि धूमिल करने के साथ ही हिन्दुओ की भावनाओ को आहात करने के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है|
बता दे की कांग्रेस नेता ने कुछ दिन पहले अयोध्या राम मंदिर के निर्वाचित पुजारी मोहित पांडे की एक महिला के साथ में आपत्तिजनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया में शेयर की थी जो की पूरी तरह से फर्जी थी साथ ही इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही थी
नवनिर्वाचित पुजारी की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही थी इसके पीछे उनका पॉलिटिकल क्या एजेंडा था यह जानकारी स्प्ष्ट नहीं हो पाई है|उन्हें गुजरात के वेजलपुर से गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें अभी शाही बाग में रखा गया है|अहमदाबाद साइबर क्राइम ने पोस्ट पर उठे विवाद के बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था।
बता दे की मोहित पाण्डेय राम मंदिर के नवनिर्वाचित पुजारी के तौर पर नियुक्त किये गए है जहां उन्हें उनकी अच्छी शास्त्र - वेद विद्या के ज्ञान व पकड़ के आधार चुना गया है | मोहित पांडे ने गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल तक अध्ययन किया है।
मोहित
पांडे ने तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से संबद्ध श्री वेंकटेश्वर
वैदिक विश्वविद्यालय से शास्त्री (स्नातक) की उपाधि हासिल की। साल (2023 में ही)
उन्होंने सामवेद अध्ययन करते हुए मास्टर डिग्री हासिल की है |

