महादेव ऐप मामले सहित अपहरण, चोरी, के आरोप में फरार चल रहे चर्चित आरोपी दीपक नेपाली को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,अपहरण, चोरी, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और महादेव ऐप के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहा वैशाली नगर थाने का चर्चित आरोपी दीपक नेपाली आखिरकार क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से गिरफ्तार कर लिया गया |


 लगता है कि पुलिस अधिकारियों और सिविल सेवकों के पास इस बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है। दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला , वैशाली नगर और छावनी थाने में मामला दर्ज किया गया है. इन मामलों में उसकी लंबे समय से तलाश थी|

 विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी तलाश की गई, लेकिन कथित तौर पर राजनीतिक समर्थन के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में असमर्थ रही। सरकार बदलते ही उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू हो गईं और कल वैशाली नगर में जिला क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया |पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut