भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला में एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली. आग देख लोगों ने पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बचाया जाता तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
गंभीर हालत में पुलिस उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गये जहां हालत बिगड़ने पर उसे पहले दुर्ग जिला अस्पताल और फिर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया|
सुपेला पुलिस स्टेशन के अधीक्षक दुर्गेश शर्मा ने कहा कि उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक युवक वेंकटेश्वर टॉकीज के पास स्तिथ खुले मैदान में आत्मदाह की सूचना मिली।
पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. वहां पहुंचने पर पता चला कि वहां रहने वाले मंगेश विश्वकर्मा (30) ने खुद को आग लगा ली है।
मंगेश संजय नगर में रहता है। वहां वह एक खुले मैदान में पहुंचा और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जैसे ही वह जलने लगा तो मदद के लिए चिल्लाने लगा।
तभी वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े. सूचना मिलते ही 112 की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

