एकतरफा प्यार करने की सजा - लड़की के भाइयों ने की पिटाई दुखी होकर छात्र ने किया था सुसाइड,मामले में आरोपी गिरफ्तार.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर के एक आईटीआई हॉस्टल के कमरे में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. पुलिस ने इस मामले में छह किशोरों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मृतक छात्र का आरोपी की बहन से विवाद हुआ था. जिसके कारण आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी|



पूरा मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है| जानकारी के मुताबिक घटना 7 नवंबर की है. पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी अमर सीदार ने बताया कि मृतक खिलेश और आईटीआई की ही एक छात्रा के बीच एक दिन  पहले कुछ विवाद हुआ था |

छात्रा ने यह जानकारी अपने भाई मनीष गावड़े को दी। भाई मनीष गुस्से में अपने दोस्त कलगांव निवासी प्रफुल्ल , प्रवीण कृष्ण , मोहन , अशोक और प्रभुलाल  के साथ अंतागढ़ स्थित आईटीआई हॉस्टल पहुंचे। जहां आईटीआई हॉस्टल के बाहर सभी ने खिलेश की पिटाई कर दी. इस हमले से आहात होकर मनीष ने आत्मघाती कदम उठाया.

भानुप्रतापपुर के भिरवाह निवासी खिलेश उर्फ ​​निखिल ने आईटीआई अंतागढ़ से फीडर ट्रेडिंग की पढ़ाई कर रहा था| दोपहर में प्रेम प्रसंग के चलते आईटीआई हॉस्टल के सामने उसकी पिटाई कर दी गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। 

बाद छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक एक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut