भिलाई : खुर्सीपार में ट्रेलर काम्प्लेक्स में घुसी , हैण्डब्रेक ठीक से नहीं लगने के कारण हुआ हादसा....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खुर्सीपार भिलाई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां चौराहे के पास ट्रेलर एक सड़क किनारे कॉम्पलेक्स क्षेत्र में घुस गया। 

लेकिन हैरानी की बात ये है कि हादसे के वक्त ट्रक में कोई नहीं था. ड्राइवर भी चाय पीने बाहर चला गया. सौभाग्य से, इस घटना में कोई मृत्यु या संपत्ति की क्षति नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह की है. भिलाई के खुर्सीपार पर सिग्नल पार करने के बाद एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था. 

चालक ट्रेलर रोककर चाय पीने चला गया। इस दौरान ट्रेलर का हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगाया गया था. ड्राइवर के बाहर निकलने के बाद, ट्रेलर अचानक नीचे की ओर चला गया और कॉम्पलेक्स में जा घुसा। 

कॉम्प्लेक्स के पास एक पिकअप भी खड़ी थी. ट्रेलर पिकअप  से टकराकर अन्दर जा घुसा |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut