भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नारायणपुर में आमदई माइंस की सुरक्षा में तैनात जवान कमलेश साहू को श्रद्धांजलि दी. शहीद कमलेश साहू सक्ती क्षेत्र के ग्राम हसौद के निवासी थे। जो की 13 दिसंबर को आईईडी बम विस्फोट से उनकी मृत्यु हो गई।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने शहीद कमलेश के पवित्र पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रधांजलि प्रकट की| नारायणपुर के जानकारी के अनुसार शहीद जवान अमोदई खदान में सर्चिंग करने गये थे|
जहां नक्सलियों ने पहले से ही सड़कों पर आईईडी लगा कर रखा था | 9वीं बटालियन के सीएएफ जवान कमलेश साहू की एक आईईडी डिवाइस में संपर्क में आने से मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम हसौद में पुरे ससम्मान के साथ किया गया |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

