भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूनिवर्सिटी के कुलपति के खिलाफ धमकी भरा पत्र मिला. घटना के बाद पुलिस इस बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है|
ये बात है पंडित सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी की जहां के कुलपति वंशगोपाल को प्राप्त हुआ, ख़त भेजने वाले शख्स ने खुद का नाम डेंजर बताया है | कोनी पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पत्र डाक द्वारा भेजा गया था |
जानकारी के मुताबिक, यह पत्र भेजने वाले आरोपी ने अपने अधिकारों का जिक्र करते हुए कहा है कि कुलपति रहते हुए भी उसने स्टाफ को ठेस पहुंचाई है. कुछ कर्मचारियों का वेतन बढ़ गया है. लेकिन वह गलत था. पत्र भेजने वाले ने यह भी कहा कि उनका बेटा भी घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहा है और उसके साथ उसे भी खतरा हो सकता है |
इस ख़त से हर कोई सन्न रह गया है | पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

