बेजुबान के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला शैतान गिरफ्तार.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | जिसने एक बेजुबान जानवर के साथ अप्राकृतिक कृत्य ( सेक्स ) किया है | मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजा साहू पिता समारू साहू 19 वर्ष निवासी खम्हारडीह रोड रायपुर ने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले काफी समय से दिसंबर से डेयरी फार्म का संचालित कर रहा है |26 दिसंबर की रात करीब 11:00 बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रहे थे तभी उन्हें अपने डेयरी फार्म से गाय की आवाज सुनाई दी.

इसके बाद वह डेयरी फार्म में गया और देखा कि पार्वती नगर निवासी सूर्या तांडी उसके डेयरी फार्म में एक लाल गाय के पैर बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य (सेक्स) कर रहा था। जैसे ही वह उस पर चिल्लाया, सूर्या तांडी वहां से भागने लगा | 

जब उसने आरोपी  पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी  ने  रखा ईंट का टुकड़ा फेंककर मारा, जिससे उसका बायां हाथ जख्मी हो गया। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 377, 323, पशु क्रूरता निवारक अधिनियम 1960 के अधिनियम की धारा 11 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut