रेलवे स्टेशन पर मिली युवक की सिर और धड़ अलग हुई लाश, पुलिस की तफ्तीश जारी.........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज सुबह छत्तीसगढ़ के बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की गर्दन कटी लाश मिली। पुलिस ने शव को पहचान के लिए चीरघर में रखवा दिया। युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 30 साल है| पटरी पर जिसकी सिर और धड़ अलग अलग हुई लाश पायी गयी है|



सूत्रों के अनुसार आज सुबह पुलिस को सुचना मिली थी की एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली है उसके बाद पुलिस ने जाकर तफ्तीश की पर मृतक के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ |

पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुट गयी है |उसके बाद ही घटना का खुलासा हो पायेगा की मौत कैसी हुई है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut