भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित मैट्स यूनिवर्सिटी के पास एक युवक की लाश मिली. इलाके में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया |लोगों ने तुरंत मामले की सूचना देवेन्द्र नगर थाने की पुलिस को दी।
मृतक युवक की पहचान किशन साहू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मामला देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। देवेन्द्र नगर थाने की पुलिस ने बताया कि मैट यूनिवर्सिटी के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से एक पासबुक और कुछ पैसे मिले। जांच के दौरान पता चला कि मृयुवक का नाम किशन साहू है और वह बलौदा बाजार का रहने वाला है.
हालांकि, युवक की मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल पाया है. इसका पता लगाया जा रहा है. इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतक युवक कल से ही इलाके में घूम रहा था.
फिलहाल पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

