विधान सभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेताओ ने अपनी जीत को सुनिश्चित करने भगवान के शरण में माथा टेक उनसे आशीर्वाद लिया.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :विधान सभा चुनाव से पहले कई दिग्गज नेता अपनी जीत को सुनिश्चित करने भगवान के शरण में माथा टेक उनका आशीर्वाद लेने पहुँच रहे है जिनमे शुक्रवार को भाजपा सांसद और पाटन प्रत्याशी विजय बघेल  रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। 

बाद में उन्होंने भैरव बाबा मंदिर के भी दर्शन किये। उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए पाटन में उनकी भी जीत का दावा किया और कहा कि बीजेपी के पास स्थानीय स्तर पर स्पष्ट बहुमत है और वह राज्य में सरकार बना रही है. भूपेश बघेल पाटन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार रहे है। उन्होंने कहातीन दिसंबर को बक्सा खुलने पर सब खुलासा हो जाएगा।

पाटन की स्थिति पर अमित जोगी के सवाल का जवाब देते हुए विजय बघेल ने कहा कि कई दावों के विपरीत, पाटन में असली लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश की माताओं-बहनों ने भी भाजपा को खुलकर अपनी सहमति दी है। कांग्रेस ने गरीबों  के निराश्रित पेंशन बढ़ाने, शराबबंदी समेत कई झूठे वादे किये. 

यही कारण है कि राज्य में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। महतारी वंदन योजना की बदौलत भाजपा को देश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिला है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा होगा |

इसके अलावा भाजपा के वैशाली नगर प्रत्याशी रिकेश सेन भी आजा सुबह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे व 51 पंडितो से साथ विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut