भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :राजधानी रायपुर से जेल प्रशासन की एक गंभीर चूक की खबर सामने आई है|राजधानी रायपुर के एक सरकारी डीकेएस अस्पताल से कैदी फरार हो गया. बताया जा रहा है कि कैदी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डीकेएस में भर्ती कराया गया था|
फरार आरोपी
इस दौरान रायपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुट चुकी है|
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के शासकीय डीकेएस अस्पताल से फरार हुआ कैदी डीडी नगर इलाके में लूट और हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था. इस भागे हुए कैदी का नाम देवीप्रसाद बंसोर बताया गया है. गोलबाजार थाने में हिरासत से भागने का मामला दर्ज किया गया है |जिसके बाद पुलिस ने इस फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

