भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के जगमोहन कृषि फार्म में सुबह-सुबह लगी आग को बुझाने जा रहे फायर ब्रिगेड वाहन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है |
SDRF कमांडर नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार उन्हें धमधा ब्लॉक के बिरोदा गांव में जगमोहन कृषि फार्म हाउस में आग लगने की सूचना मिली. सुबह 4 बजे उन्होंने आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को भेजा. सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. वहां बहुत बड़ी आग लगी हुई थी इसलिए दूसरी गाड़ी को बैकअप के लिए भेजा जा रहा था |
यह गाड़ी अभी दुर्घटनास्थल के पास पहुंच ही रही थी कि सड़क पर घने कोहरे के कारण सामने वाली कार इससे टकरा गई। इसके चलते वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाया | इसके बाद जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट से दूसरी दमकल गाड़ी बुलाई गई। तीन घंटे बाद तीन पानी की गाड़ियों और चार फोम की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। बताया जा रहा है कि आग से लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।
एसडीआरएफ के कमांडर नागेंद्र कुमार ने बताया कि फार्म हाउस के गोदाम में कीटनाशक का केन रखा हुआ था. हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट या गर्मी पैदा होने की वजह से इसमें आग लगी हो और आग फैलकर बड़ी हो गई हो. लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज गोदान से आ रही थी | यह आवाज किसी कीटनाशक के डिब्बे के फटने से आई होगी।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

