भिलाई नगर निगम ने फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु को भिलाई निगम द्वारा ब्रांड एंबेसडर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया .......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :स्टील नगरी में पले-बढ़े और यहीं से पढ़ाई पूरी कर फिल्म जगत में बड़ा नाम बनाने वाले अनुराग बसु कल भिलाई नगर निगम पहुंचे। भिलाई निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसी बहाने वह यहां अपनी बात रखने आये थे|

उन्हें भिलाई निगम द्वारा ब्रांड एंबेसडर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया | उन्होंने कहा कि मुझे यह प्रमाणपत्र अभी भिलाई निगम के पास रखना चाहिए क्योंकि मैंने अब तक भिलाई के लिए कुछ नहीं किया है। ऐसी स्थिति में, मैं अपने साथ प्रमाणपत्र ले जाना उचित नहीं समझता।

अनुराग बसु सेक्टर 6 में जगन्नाथ मंदिर के पास रहते थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल की वजह से मुझे फिल्मों को लेकर तनाव में था |पर अब मैं तनावमुक्त हूँ। मुझे जब भी वक्त मिलेगा तो कोशिस यही रहेगी की भिलाई आकर स्वच्छता पर काम कर सकूँ। अपनी बचपन की यादों को याद करते हुए, अनुराग बसु ने बताया कि किस तरह उन्होंने भिलाई के सेक्टर 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई की और उनका निवास सेक्टर 6 में जगन्नाथ मंदिर के पास था। जहाँ वे अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला करते थे |जब भी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई बाधा आती है तो वे उसका समाधान ढूंढने भिलाई आते हैं।

अनुराग बसु ने भिलाई स्कूल फॉर डिसेबल्ड चिल्ड्रन के प्रयासों पर बनी फिल्म बर्फी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे किसी फिल्म में काम करने के दौरान छोटी सी बाधा आती है तो मैं भिलाई जाकर उसे पूरा करता हूं। उनसे भिलाई पर फिल्म बनाने के लिए कब कहा गया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut                                    

 इसके बाद अनुराग बसु ने कहा कि उन्होंने कई बार कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी, लेकिन जब भी उन्हें देश या विदेश में कहीं भिलाई के बारे में बात करने का मौका मिलता है तो वह इस पर चर्चा जरूर करते हैं। उन्होंने यहां अपने माता-पिता के साथ बिताए पलों को भी साझा किया।