भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश के मैनपाट जिले से पहाड़ी कोरवा युवकों को दिल्ली में बंधक बनाने की सुचना प्रकाश में आते ही कलेक्टर ने इस पर संज्ञान लिया. उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. प्रशासन की कार्यकुशलता का नतीजा है कि आज ग्रामीणों की वापसी शुरू हो गयी है |
गौरतलब है कि सुपलगा गांव के करीब 15 लोग उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मजदूरी करते थे| गन्ने के खेतों में काम करने वाले इन ग्रामीणों को उनके मालिकों द्वारा अपने गृह क्षेत्र में लौटने की अनुमति नहीं थी।
श्रमिकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासन ने तुरंत बागपत प्रशासन से संपर्क किया और इस संबंध में जानकारी मांगी |
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने स्वयं पुलिस अधीक्षक बागपत से बात की और श्रमिकों की सुरक्षित वापसी पर चर्चा की। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार ने संबंधित एसडीएम से आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की | प्रशासन की तत्परता की वजह से सभी मजदूर सकुशल वापस अपने घर लौट रहे है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut


