नक्सलियों के खिलाफ विशेष रणनीति तैयार, क्या साय सरकार इस समस्या से निजात दिला पाएंगे.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुकमा जिले में नक्सली हलचल और वारदातों ने सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है | इन नक्सली हमले में कई जवान शहीद हो चुके है |बता दे की एक महीने के अंदर ही नक्सलियों के कई विंग अचानक सक्रिय हो गये हैं|



मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद जवानों को अलर्ट पर रखा गया। इस नक्सली घटना के बाद सुकमा में सुरक्षा बलों की एक बड़ी बैठक भी हुई. इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ विशेष रणनीति बनाये जाने की खबर है|

इस बैठक में आईजी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए. सीआरपीएफ साकेत सिंह और सुकमा में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों से भी खास चर्चा की खबर है |

 नक्सलवाद से निबटने के लिए बड़ी योजना बनाये जाने की बात सामने आ रही है | छत्तीसगढ़ कई सालो से इस समस्या से जूझ रहा है पर अभी तक नक्सलियों का पूरी तरह से खात्मा नहीं हो पाया है |

नयी सरकार के गठन के बाद से ही नक्सली हमले भी तेज हो रहे है जो की प्रदेश की सरकार के लिए एक चुनौती है| |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut