भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :झारखंड कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई जगहों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है|
बरामद नोटों से भरी हुई अलमारी
बताया जा रहा है की बरामदी के बीच एक ऐसी अलमारी मिली है जो देखने से बैंक में रखे लॉकरो की तरह लग रही थी | नकदी की कुल राशि का अभी खुलासा नहीं किया गया है। नोटों की गिनती जारी है| यह नकदी बुधवार को कांग्रेस नेता के रांची और लोहरदगा स्थित आवास सहित पांच स्थानों पर आयकर छापे के दौरान बरामद की गई थी।
रांची में रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन आवास के अलावा, ओडिशा के बलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी के स्थानो पर छापा मारा गया । आयकर अधिकारियों ने रांची के रेडियम रोड स्थित उनके आवास पर काम करने आये कामगारो को भी वापस भेज दिया|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

