रायपुर गोलीकांड में बड़ा खुलासा , आरोपी ने गर्लफ्रेंड के कारण दिया वारदात को अंजाम , जाने......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर जिले के लाभांडी में एक व्यवसायी की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने की कोशिश मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 



यह घटना 20 दिसंबर की है. घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हमले में घायल कारोबारी संदीप जैन को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था |

जिसके बाद पुलिस ने दुर्घटनास्थ का निरीक्षण किया और घायल संदीप जैन सहित क्षेत्र के लोगों से विस्तृत बातचीत की। जांच शुरू होने के बाद आरोपी ओडिशा के उज्वलपुर निवासी 23 वर्षीय अमन शर्मा (पिता गोपाल शर्मा) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

उसके पास से 01 नग पिस्टल, 01 नग देशी कट्टा एवं कारतूस जब्त , देशी कट्टा बरामद  किया गया और तेलीबांधा रायपुर पुलिस मुख्यालय में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमन शर्मा ने बताया कि उसने संतोष सिंह और सुनील केडिया के आदेश पर संदीप जैन पर गोली चलाई थी. बाद में दोनों आरोपियों को थाने ले जाकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

पुलिस ने बताया कि सुनील केडिया दिल्ली की किसी लड़की का दोस्त था और उसने उसे दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट खरीद कर दिया था ।

 इस दौरान सुनील केडिया को पता चला कि लड़की की पहले से ही रायपुर निवासी संदीप जैन नाम के शख्स से दोस्ती थी. इस बात से सुनील केडिया नाराज था और आए दिन लड़की से विवाद करता था|

 एक दिन जब उसकी लड़की से तीखी बहस हुई तो उसने उसे अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया और अपार्टमेंट किसी और को बेच दिया।

सुनील केडिया को लड़की ने अपने सेल फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था |जिस वजह वह शख्स काफी परेशान था और उसने दूसरे नंबरों से कॉल करके लड़की से बात करने की कोशिश की. 

इस बीच लड़की संदीप जैन से बात करती रही. यह बात सुनील कादिया को नागवार गुजरी और वह इतना बौखला गया की आरोपी सुनील ने संदीप जैन की हत्या की साजिश रच डाली.

 उसने अपने सहयोगी संतोष सिंह को साजिश में सहभागी बनाया  और संदीप जैन की हत्या के लिए भारी पैसे देने की बात कही |

सुनील केडिया के कहने पर संतोष सिंह ने ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी अमन शर्मा को रायपुर निवासी संदीप जैन की हत्या करने के लिए कहा और अमन शर्मा ने इस अपराध को अंजाम दिया. आरोपी सुनील केडिया और संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा|                                                            

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut