चेतावनी के बावजूद वेस्ट मटेरियल को बिजली ट्रांसमिशन टावर के करीब फेंकने से हुए टावर नुकसान को लेकर ठेका कम्पनी के सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध बिजली विभाग ने अपराध दर्ज करवाया....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता के द्वारा निगम क्षेत्र सफाई ठेका कंपनी के कर्मचारियों के विरुद्ध में शहर में बिजली के प्रवाह में व्यवधान उत्पन्न किये जाने को लेकर जामुल थाना में अपराध पंजीबद्ध करवाया है।



 जानकारी के अनुसार अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी, गोपाल नगर रोड, नागपुर के कर्मचारियों के खिलाफ जामुल पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया था। 

काफी से समय बिजली कंपनी द्वारा चेतावनी के बाद भी  सफाई  कर्मचारी बिजली ट्रांसमिशन टावर के आसपास कूड़ा परिवहन करते रहे। 8 ट्रांसमिशन टावर, जिससे पावर ट्रांसमिशन कंपनी को भारी नुकसान हो सकता है।

 जामूल पुलिस टावर को नुकसान पहुंचाने के मामले में सफाई कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ धारा 427 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जामुल थाने के एएसआई इमांवेल खलको ने बताया कि विद्युत कंपनी में धर्मेंद्र साहू सहायक यंत्री घासीदास नगर गोकुल नगर में जब वह बिजली लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे थे तब पता चला कि टावर टूट गया है। 

इसके बाद उन्होंने सफाई कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 (प्रति संलग्न) के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut