भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर के लोंड्रा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में ठण्ड में आग सेंकते समय एक युवती की आग की लपटो के संपर्क में आ जाने पर जलने से मौत हो गई|
जानकारी के मुताबिक़ लड़की ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी अचानक उसके कपड़ो में आग लग गयी और जब तक परिजन उसे बचा पाते तब तक लड़की गंभीर रूप से जल चुकी थी | गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू की।
छत्तीसगढ़ में ठण्ड अपने चरम पर है व अंबिकापुर में 6.1 डिग्री है | लोग ठण्ड से राहत पाने के लिए अलाव जलाते है पर सावधानी भी जरुरी है अन्यथा इस तरह की अप्रत्याशित घटना कभी भी हो सकती है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

