भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करने वाली 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता ने एक युवक पर उनकी बेटी की फोटो के साथ आपत्तिजनक शब्द पोस्ट करने का आरोप लगाया है. यह मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाने के मठपारा का है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना पंजीबद्ध कर लिया है|
मिली जानकारी के अनुसार दरिमा थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी अंबिकापुर में अपने मामा के घर रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। कल छात्रा के मामा अपने परिवार के साथ गांव गये थे. इस समय छात्रा की बड़ी बहन अपने मामा के घर आई हुई थी. रात में मृतिका अपनी बड़ी बहन से पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चली गई। सुबह जब बड़ी बहन उठी तो उसने छोटी बहन का शव लटका देखा और परिवार को जानकारी दी।

