भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर में नक्सलियो ने अपनी कायरता का परिचय देते हुए एक बार फिर गोपनीय सैनिक की हत्या कर दी| हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गोरना-मनकेली रोड पर फेंक दिया. यह खबर मिलते ही जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया. मामला बीजापुर जिले के शहर कोतवाली का है |
जानकारी के मुताबिक गुप्त सैनिक मनकेली गांव का रहवासी था| शनिवार की देर शाम नक्सली अचानक गांव पहुंच गये. और गुप्त सैनिक का उसके घर से अपहरण कर लिया गया था।
फिर वे उसे जंगल में ले गये। उसी रात उन्होंने धारदार हथियार से उसका गला घोंट दिया। इस घटना के बाद शव को गुरना मांकरी रोड पर ले जाकर फ़ेंक दिया गया. हत्या की सूचना जब पुलिस को मिली तो जवानों को मौके पर भेजा गया |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

