दुर्ग पुलिस ने चिटफंड कंपनी के नाम पर फेस बुक के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी को असम से पकड़ा......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने चिटफंड कंपनी पर झांसा देकर तुरंत रकम दोगुनी करने का जाल बनाकर  लोगों से ठगी करने के आरोप में दुर्ग पुलिस ने एक  आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी  काफी वक्त से फरार चल रहा था. भिलाई नगर और एसीसीयू की टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी को असम के होजाई से गिरफ्तार कर लिया है| मुकदमा दायर कर आरोपी को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , गुलाब सोनकर ने 18 जुलाई, 2023 को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जिसमें तुरंत राशि दोगुनी करने की पेशकश की गई थी।

 उन्होंने दमन फाइनेंस कंपनी धोलाखेड़ा चंडीगढ़ से संपर्क किया और वहां पैसा निवेश कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 4 जनवरी 2023 से 19 मई 2023 के बीच किश्तों में कुल 1,300,447 रुपये जमा किए।

निवेश की समयावधि ख़त्म होने के बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क किया. इस संबंध में उन्होंने रकम देने से इनकार कर दिया. तब पुलिस ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।

 मामला दर्ज होने के बाद एसपी दुर्ग रामगोपाल गर्ग ने मामले के लिए एक टीम गठित करने का आदेश दिया. सिटी एएसपी अभिषेक झा के आदेश पर एसीसीयू और भिलाई नगर की संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद टीम असम पहुंची और आरोपी परीक्षित चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut