आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए निकली भर्ती ..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 05 मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं 02 आंगनबाडी सहायिका के कुल 07 पदों हेतु रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 01/02/2024 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किये गये है। 



अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय परियोजना प्रबंधक एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए गरियाबंद जिला पंचायत एवं गरियाबंद एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत हर्ट के मंदिरपारा केंद्र, धवलपुर के टिकरापारा धवलपुर केंद्र, मरोदा के कुचेन केंद्र, पीपरछेड़ी के भंजिया पीपरछेड़ी केंद्र और बोईरगांव के ग्राम पंचायत मौहाभाठा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जोबा के भिरलाट आंगनबाडी केन्द्र एवं दांतबायकला के भैसादादर केन्द्र के लिए आंगनबाडी सहायिकाओं की भर्ती की जायेगी।

चूंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त है, इसलिए इस पद को भरने के लिए 3 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन रायगढ़ (ग्रामीण) जिला-रायगढ़ एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी को आधिकारिक तिथि तक जमा कर सकते हैं।  विस्तृत निर्देशों और शर्तों की जानकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर पाई जा सकती है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut