भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज, 14 दिसंबर 2023 को,नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक रायपुर के मंत्रालय में हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इनके साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
1) जिनमे कई अहम फैसले लिए गए किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने का फैसला लिया गया है। साथ कृषको के हित में कई सारे
फैसले लिए गए |
2) बैठक में 18 लाख जरूरतमंदों को
आवास देने का फैसला लिया गया है। इन आवासों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जाएगा।
इस फैसले से लगभग कई गरीब आवासहीन परिवारों को लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना का
जल्द आरम्भ करने का फैसला लिया गया है |
· 3) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा में बिना भेदभाव उपयुक्त व योग्य उम्मीदार का चयन किया
जायेगा | पारदर्शिता दिखाई जाएगी |
4) इसके अलावा, बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और सड़क निर्माण
आदि शामिल हैं।
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम साय ने कहा
कि उनकी सरकार जनता के हित में काम करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को एक विकसित
राज्य बनाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और
विजय शर्मा ने कहा कि नई सरकार राज्य में विकास की नई गति देगी। उन्होंने कहा कि
जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए उनकी सरकार पूरी मेहनत करेगी।
यह बैठक राज्य के विकास के लिए
महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नई सरकार राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित
करेगी।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

