भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है | सरकार इस कार्यक्रम की तैयारी कर रही है. इस कार्यक्रम के लिए श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई मेहमानों को आमंत्रित किया है|
इस बीच, बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र से अपील की है कि राम समर्थकों की हत्यारी सपा को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए। इन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए |
साथ ही यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में निर्दोष राम समर्थकों पर गोलियां चलवाई थीं. उन्होंने अपने अपराध के लिए राम के समर्थकों से कभी माफ़ी नहीं मांगी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें अयोध्या में और भी गोलियां चलानी पड़ीं तो वो चलाएंगे. उन्होंने "जय श्री राम " कहकर हमारी आस्था का मजाक उड़ाया है ।
इसलिए वे श्री राम मंदिर ट्रस्ट से अनुरोध करना चाहेंगे कि वह भगवान राम में आस्था रखने वाले सभी सनातनी को आमंत्रित करें। चाहे वह किसी भी पार्टी में हों, लेकिन समाजवादी पार्टी से दूर को इस महोत्सव से दूर रखना रहना चाहिए। इन्हें मंदिर बुलाना तो दूर अयोध्या में घुसने भी नहीं देना चाहिये जब तक समाजवादी माफी नहीं मांगते, तब तक उनके अयोध्या आने पर रोक लगाई जाए।
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

