भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अचंभित कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है| जहां कानपुर के दो हाईप्रोफाइल परिवारों के बेटे-बेटी की शादी गोवा में बड़े ही धूमधाम से की | कपल की शादी के लिए गोवा में एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया गया था।
इसके अलावा, बारात और मेहमानों को गोवा प्लेन से ले जाने की व्यवस्था की गयी थी | दूल्हा-दुल्हन ने भी शानदार अंदाज में सात फेरे लिए। सब कुछ ठीक चल रहा था|, लेकिन उनकी शादी की पहली रात कुछ ऐसा होता है जिससे दोनों परिवार सदमे में आ जाते हैं। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हो स्तिथि उत्पन्न हो गयी है |
अपनी शादी की रात दुल्हन ने अपने पति से कहती है कि वह किसी और से प्यार करती है। मैं किसी और की अमानत हूँ| परिवार के दबाव के कारण ही मैंने यह शादी की। पति ने जब पत्नी की बात सुनी तो वह हैरान रह गया। साथ ही मामला पुलिस से लेकर कोर्ट तक चला गया है |
जानकारी के मुताबिक कानपुर के दो बिजनेस घरानों के बीच एक रिश्ता जोड़ा गया था | इस जोड़े ने 2021 में गोवा में एक भव्य समारोह में शादी की। शादी की बारात को गोवा में प्लेन से ले जाया गया । युवक ने दावा किया कि पत्नी ने अपनी शादी की पहली रात उसे बताया कि वह किसी और से प्यार करती है।
उन्होंने यह शादी अपने परिवार के दबाव के कारण ही की थी। इसके बाद महिला के प्रेमी का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया. पत्नी अपने पति को अपने पास आने भी नहीं देती थी |साथ ही पति ने बताया कि उसके पास अपनी पत्नी के प्रेमी की सीसीटीवी फुटेज भी है|
युवक का कहना है कि पत्नी की ऐसी हरकत के बाद परिवार में कलह शुरू हो गई. आए दिन उनके बीच झगड़े होते थे। समाज में बदनामी के डर से इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया |
पत्नी ने भी पति और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज, प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. युवक का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. फिर युवक इस मामले को कोर्ट तक ले गया|मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की के मामा की पहुँच ऊपर तक है इसलिए पीड़ित पति को धमकाया भी जा रहा है |
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

