भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के तालगांव क्षेत्र में शनिवार को एक सिरफिरे ने अपनी मां की गला काटकर हत्या कर दी। जब गांव वालों ने यह देखा तो घबरा गए. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरी स्थिति का पता लगाया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाश की तो वह एक खेत में अपनी मां का सिर पकड़े बैठा मिला|
मिडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की मां के नाम पर सीतापुर में छह बीघे जमीन थी. बेटा इस जमीन को अपने नाम कराना चाहता था। लेकिन आरोपी की मां ने सिर्फ दो बीघे जमीन पर दावा किया. इस पर बेटा नाराज हो गया।
दो बीघे जमीन को लेकर वह इतने रोष में आ गया की उसने अपनी मां की हत्या करने का फैसला कर लिया. वह शराब पीकर घर आया। इसके बाद वह अपनी मां से झगड़ने लगा. इसी बीच कलयुगी बेटे ने गड़ासा उठाया और मां का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद वह अपनी मां का सिर लेकर गांव से खेत की तरफ चला गया।
जब ग्रामीणों ने यह देखा तो पूरे इलाके में घटना को लेकर दहशत फैल गयी. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर खेत में पकड़ लिया। आरोपी अपनी मां के सिर के साथ खेत में बैठा मिला. उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है|

