मेरा क्या कसूर था : नवजात बच्ची को झोले में भरकर नाली में फेंका , बच्ची मृत , पुलिस जांच में जुटी ...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के पास अमलेश्वर थाना क्षेत्र में नौ माह की नवजात बच्ची का शव मिला है. किसी ने शव को झोले में भरकर नाली में फेंक दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना अमलेश्वर पुलिस को दी. पुलिस ने बच्ची के शव को pm के लिए भेज दिया है |


अमलेश्वर थाने के प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि उन्हें गुरुवार सुबह सूचना मिली कि महुदा और कपासी गांव के बीच नाले में 8-9 महीने की बच्ची का शव पड़ा है. पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई. टीम ने देखा कि बच्ची के शव को बैग में भरकर खीलेश क्लाथ स्टोर झीट पाटन दुकान के झोले में बच्ची का शव भरकर नाली में फेंक दिया गया था |

पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया. जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पाटन भेज दिया. पुलिस ने कहा कि pm की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई। फिर मामले में खुलासा हो सकता है |

अमलेश्वर पुलिस ने बच्ची के परिवार और माता-पिता का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस एक से दो दिन के अंदर जन्मे बच्चों का ब्योरा खंगाल रही है। आस-पास के लोगों से भी पूछा गया कि क्या किसी ने किसी को ऐसे बैग के साथ देखा है। 

पुलिस का कहना है कि यह मामला लैंगिक भेदभाव पर भी आधारित हो सकता है या फिर अवैध संबंध भी कारण हो सकता है | अगर बच्ची की मौत सामान्य होती तो उसके माता-पिता रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर देते। ऐसे लावारिस शव को फेंकना हत्या की ओर इशारा करता है।