अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओ के लिए वाहन की व्यवस्था ........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर. कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने नारायणपुर जिले के पात्र युवाओं को 15 से 23 दिसंबर तक जाजगीर में आयोजित होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए वाहन उपलब्ध कराया है। ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीसीई) का आयोजन किया गया था। अप्रैल 2023 में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए शारीरिक प्रदर्शन परीक्षण और स्क्रीनिंग टेस्ट की योजना बनाई गई थी।




कलेक्टर के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर को शारीरिक पात्रता परीक्षण में भाग लेने वाले पात्र युवाओं के लिए वाहन की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी | इसके लिए पात्र अभ्यर्थी 14 दिसंबर को शाम 5 बजे तक अपना नामांकन जिला रोजगार  कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर में जमा कर सकते हैं, ताकि नामांकन की व्यवस्था की जा सके. जिससे वाहन की व्यवस्था होने के बाद 16 दिसंबर को शाम 5 बजे नारायणपुर राजस्व संग्रहण कार्यालय से खोहराभाठा जांजगीर के लिए रवाना किया जा सके |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut