पत्नी के सांवले रंग से परेशान पति लेना चाहता था तलाक हाईकोर्ट ने की याचिका ख़ारिज..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज करने के फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। महिला का आरोप है कि उसके सांवले रंग की वजह से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था।



जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार क्षेत्र के कसडोल निवासी याचिकाकर्ता की शादी 20.04.2005 को हुई थी। कुछ महीने बाद, वह और उसकी पत्नी काम के लिए हैदराबाद गए।

 बाद में वे दोनों लौट आये. पति के मुताबिक, पत्नी फिर अपनी मां के घर चली गई और कई कोशिशों के बाद भी वापस नहीं लौटी। पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। उनके मुताबिक, उनकी पत्नी उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उनके साथ नहीं रहना चाहती हैं।

 पत्नी की ओर से जवाब दाखिल किया गया कि यह सच नहीं है. उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था क्योंकि उसका रंग सांवला था। इस वजह से उन्होंने एक बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी. पति किसी और महिला से शादी करना चाहता है, इसलिए वह तलाक चाहता है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut