भिलाई के रामनगर में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग , सबकुछ जलकर ख़ाक बेजुबान की दर्दनाक मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के रामनगर में तीन मंजिला दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि ऑप्टिशियन की दुकान और जिम का सारा सामान आगजनी के इस घटना में सब कुछ जल गया । कथित तौर पर दुकान मालिक और उसका कुत्ता झुलस गए जिसमे कुत्ता आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गयी|


घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन  विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया. कड़ी मशक्कत से आग बुझाई गई। इसके बाद दुकान मालिक को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कल देर रात की है|

जहां शार्ट सर्किट से आग लग गयी बताया जा रहा है की कुत्ता दूकान के बाहर बंधा रहता था जिस वजह से वह भाग नहीं पाया |उसकी आवाज सुनकर दूकान के मालिक ने उसे बचने की भी कोशिश की पर उसे वह बचा नहीं पाए | इस दुर्घटना में दुकान सालिक समीर गुप्ता के हाथ व पीठ बुरी तरह झुलस गए है | जिन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती  कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut