नेशनल हाइवे पर पति के सामने महिला के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मनेन्द्रगढ़ , कल शाम जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो आरोपियों ने, जो कथित तौर पर कार में सवार व शराब के नशे में थे, ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार का प्रयास किया। 


ऑटो चालक ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद कोतवाली सिटी पुलिस मनेंद्रगढ़ ने रात में ही कार को जब्त कर लिया गया, लेकिन आरोपी को छोड़ दिया |

मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी ऑटो चालक शुक्रवार को थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. कार में सवार आरोपी ने तीन दिन पहले एक अन्य लड़के पर हमला किया था और जब पुलिस ने कुछ नहीं किया तो पीड़ित ने पुलिस स्टेशन जाकर हंगामा किया.


मनेंद्रगढ़ के कोतवाली थाने में पीड़िता ने लिखित बयान में बताया कि 28 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने पति को लेने के लिए ऑटो क्र. सीजी 16 सीएल 2204 से अविनाश गुप्ता के घर गई थी. पवन गुप्ता उनके पति ने कहा कि उसकी ऑटो पिपरिया में खराब हो गयी है| 

ऑटो बनने के बाद आगे पति अपनी ऑटो को चला रहे थे और पीछे वह दुसरे ऑटो में चल रही थी |  लेकिन रास्ते में कार क्रमांक CG04ZB4444 के ड्राइवर शेख अली ने पुलिस सायरन बाजते हुए ऑटो रुकवाया और महिला को बाहर निकाल कर छेड़खानी करने लगे | किसी तरह ऑटो ड्राईवर और पति ने बचाव किया तो उस समय चले

गये फिर आगे चलकर उनकी गाड़ी को टक्कर मारने लगे | गाड़ी जैसे ही रुकी उसका हाथ पकड़ कर बलात्कार करने की कोशिश की | जैसे ही पुलिस को काल किया वे भाग गए | पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है |