शख्स की हैवानियत कुत्ते के बच्चे को पहले जमीन पर पटका फिर पैरो से कुचलकर जान ले ली, विडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने लिया कड़ा एक्शन आरोपी गिरफ्तार........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मध्य प्रदेश के गुना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक पिल्ले को बेरहमी से जमीन पर पटक देता है और पटक-पटक कर मार डालता है. एक आदमी सड़क किनारे किराने की दुकान में बैठा था तभी दो पिल्ले उसके पास आए और उससे कुछ मांग रहे थे । इसी बीच गुस्साए युवक ने पिल्ले को पैरो से कुचलकर मार डाला।



लोगों ने इस वायरल वीडियो को शेयर कर कार्रवाई की मांग की है | जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गुना के राधा कालोनी का रहवासी है जिसका पहचान मृत्युंजय सिंह के तौर पर हुई है |

घटना के इस सीसीटीवी वीडियो में एक आरोपी युवक एक बंद दुकान के बाहर बैठा हुआ है, तभी दो पिल्ले उसके पास आते हैं और चंचलता से उसे सूँघते हैं। इसके बाद युवक ने अचानक पिल्ले को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और तब तक लात मारता रहा जब तक वह मर नहीं गया।

जिन लोगों ने इस वीडियो में इस पिल्ले का भयानक व्यवहार देखा, वे हैरान और क्रोधित हो गए। इस वायरल विडियो को ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शेयर किया जिसके बाद  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी क्रोधित हो गए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की.

सिंधिया लिखते हैं: “यह भयावह और परेशान करने वाला है। इसमें कोई शक नहीं कि इस बर्बरता के लिए आरोपी को सजा मिलनी चाहिए. कृपया शिवराज जी कार्यवाही करें|

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अपराधी को कड़ी सजा दी जाएगी. वह लिखते हैं: हम भयानक घटनाओं से गहरे सदमे में हैं। न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।इस घटना का विडियो सोशल मिडिया पर देखा जा सकता है |आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut