भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जुनवानी के चौहान ग्रीन वैली में बैडमिंटन मैच देख रहे एक युवक को पुरानी दुश्मनी के चलते उसी कॉलोनी के तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा। कॉलोनी के लोग घायल 20 वर्षीय आरिफ हुसैन को श्री शंकराचार्य अस्पताल ले गए। उनके सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर चोट लगी है. इस घटना की सूचना के बाद सुपेला पुलिस ने धारा 294, 323, 34 और 506 के आधार पर कार्रवाई कर रही है |
सुपेला पुलिस के मुताबिक, चौहान निवासी 20 वर्षीय आरिफ हुसैन रहवासी ग्रीन वैली बी-13, दोपहर करीब 12:30 बजे ब्लॉक बी के सामने कोर्ट में अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल देख रहा था।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
अचानक ही वहां पर अमित मंडल, सत्यम पटेल नाम के युवक और उसके कुछ साथी ने पुराने झगड़े को लेकर बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते उसने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी व उसे डंडे व हाथो से मारने लगे जिसमे आरीफ के सिर, हाथ, नाक और पैर में चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है |

